फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के सिर में आईं चोटें तो किसी के हाथ-पैर हुए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक ट्राली से सिर में ज्यादा चोटें आई हैं। किसी के हाथ-पैर जख्मी हो गए हैं। वहीं, चार मरीजों को मामूली चोटें होने की वजह से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
विज्ञापन

पंडोखर से छिरौना जा रहे हादसे का शिकार हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। जैसे ही ट्राली पलटी तो सभी लोग खंदक में जा गिरे। सभी लोग ट्रॉली के नीचे ही दब गए। वहां पानी भरा होने की वजह से कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई तो कई लोग घायल हो गए। इसमें छह लोग संध्या, भूरी देवी, राजवती, राजाबेटी, अर्चना और जानकी प्रसाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सिर में अंदरूनी चोटें बताने पर डॉक्टर ने मरीजों का सीटी स्कैन कराया। वहीं, हाथ-पैरों में चोटें आने पर एक्सरे कराकर इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी लोगों की सेहत खतरे से बाहर है। ठीक महसूस करने वाली अर्चना समेत चार मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें