फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गाड़ी पर लिखा होगा पुलिस या न्याय तो वाहन होगा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। पुलिस, राजस्व, न्याय, विद्युत विभाग आदि लिखे अथवा बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे दोपहिया वाहनों को सीज करें। ओवरलोड टैंपो के संचालन पर सख्त कार्रवाई करें। यह निर्देश शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दिए। इस दौरान उन्होंने प्रवर्तन कार्रवाई में ढिलाई पर कई विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।



भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियाें को फटकार लगाते हुए लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर में ओवरलोड टैंपो के संचालन पर परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। टैक्सी, बस एसोसिएशन,ट्रक एसोसिएशन पदाधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने पर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ हेमचंद गौतम ने बताया जिन बसों की आयु पूरी हो गई है। उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। यदि ये वाहन संचालित मिलते हैं, तो एफआईआर दर्ज होगी। इस दौरान सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह, डीआईओएस रति वर्मा, एई पीडब्ल्यूडी संदीप शर्मा, सीओ सदर स्नेहा तिवारी, एसीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार, एनएचएआई से रंजन सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें