फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : छात्र ने चीफ प्रॉक्टर से की हाथापाई, नाक से निकला खून

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में शुक्रवार को ‘पढ़े विवि, बढ़े विवि’ कार्यक्रम के दौरान चीफ प्रॉक्टर और छात्र के बीच हाथापाई हो गई। जब तक अन्य शिक्षक बीचबचाव कराने आए तब तक चीफ प्रॉक्टर की नाक से खून का फव्वारा फूट गया। जिस पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। कुलसचिव ने पूरे मामले की जांच प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपकर 24 घंटे में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञान भवन में ‘पढ़े विवि, बढ़े विवि’ कार्यक्रम के तहत सैंकड़ों विद्यार्थी और शिक्षक साथ बैठकर किताबें पढ़ रहे थे। तभी वहां जंतु विज्ञान विभाग का एमएससी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र उठा तो चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने डांटकर बैठा दिया। बताते हैं कि कुछ देर के बाद फिर छात्र उठा तो उन्होंने तेजी से डांटते हुए बैठने के लिए कहा। जब चीफ प्रॉक्टर गुस्साए तो छात्र भड़क गया और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि हाथापाई होने लग गई। शिक्षक बीचबचाव करने आए तभी छात्र का हाथ तेजी से चीफ प्रॉक्टर के चश्मा और नाक पर लगा। इससे चश्मा दूर छिटककर गिरा और नाक से तेजी से खून आने लगा। उन्हें तत्काल उपचार के लिए चिकित्सक के पास भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चीफ प्रॉक्टर ने कुलसचिव विनय कुमार सिंह से लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कुलसचिव ने बताया कि चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर प्रोक्टोरियल बोर्ड को छात्र को बुलाकर पूछताछ करके पूरी रिपोर्ट 24 घंटे में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें