फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में पति ने साड़ी के फंदे से लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर पति ने मंगलवार रात पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी। सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक पाल कालोनी निवासी अनिल प्रजापति (40) ट्रक ड्राइवर था। वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से घर में अक्सर गृह क्लेश होता था। शराब पीने की वजह से उसे पिछले ट्रक मालिक ने काम से निकाल दिया था। इसी माह उसने नए ट्रक मालिक के यहां काम शुरू किया लेकिन, शराब पीने की आदत उसकी छूटी नहीं। मंगलवार शाम को भी वह शराब पीकर घर लौटा। इसी बात पर परिवार में विवाद हो गया।
विज्ञापन

रात में जब सभी सोने चले गए, उसी दौरान अनिल ने घर के पीछे स्थित कमरे में पहुंचकर पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह उसका शव देखकर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीपरी बाजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें