फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा अड़ाकर दंपती से लूटे 10 लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में मंगलवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर दंपती से 10 लाख रुपये के गहने लूट लिए। शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के गोविंदपुरी निवासी सैय्यद अजीज की इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास कार वर्कशॉप है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब पौने बारह बजे पत्नी के साथ नगर निगम कंपाउंड स्थित अपने पुराने घर से गोविंदपुरी वाले नए घर जा रहे थे। पत्नी के हाथ में बैग था, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण और पचास हजार रुपये नकद रखे हुए थे। जैसे ही वह लोग आवास विकास कॉलोनी से आगे हीरो होंडा एजेंसी के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने पत्नी के हाथ से गहनों वाला बैग झपट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेज रफ्तार से फौजी चौराहे की ओर भाग गए। अजीज ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीपरी बाजार पुलिस, पीआरवी भी पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पड़ताल में ढाई से तीन लाख रुपये के गहने लुटने की बात सामने आई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें