फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाम' से दूर नहीं हो पाया मनोज: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाई फांसी, दारू को लेकर बबीता करती थी चिकचिक

Mon, 26 Jun 2023 04:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

प्रेमनगर के ईसाई टोला निवासी मनोज माहौर (38) पुत्र किशनलाल मजदूरी करता था। उनके चचेरे भाई नरेश माहौर ने बताया कि मनोज जितना पैसा मजदूरी में कमाता था वह शराब पीने में उड़ा देता था।
विज्ञापन
मृतक मनोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने निर्माणाधीन मकान में सरिए से लटक कर फांसी लगा लीl परिजनों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था।  इसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। ली। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

प्रेमनगर के ईसाई टोला निवासी मनोज माहौर (38) पुत्र किशनलाल मजदूरी करता था। उनके चचेरे भाई नरेश माहौर ने बताया कि मनोज जितना पैसा मजदूरी में कमाता था वह शराब पीने में उड़ा देता था। पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी।

पड़ोसी मनमोहन शाक्य ने बताया कि रविवार रात को मनोज और पत्नी बबीता के बीच झगड़ा हो रहा था। मनोज शराब पिए था और पत्नी झगड़ा कर रहा था। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और मनोज को समझाया था। इसके बाद सब अपने घर चले गए थे। 

रात को मनोज पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो गया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे वह कमरे से बाहर आया। उसने निर्माणाधीन मकान के पिलर पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब सुबह 4:00 बजे पड़ोसी मनमोहन जगे तो उन्हें पेड़ पर लाश लटकी हुई दिखाई दी। 
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मनोज के घर वालों को जगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मनोज के दो बच्चे 13 साल का नैतिक और 10 साल का वीरू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें