ललितपुर में शख्स ने बेटी पैदा होने पर पत्नी को तीन तलाक का नोटिस दिया है। इसको लेकर ललितपुर कोतवाली के केलगुआ रोड निवासी परवीन ने सीओ सिटी को बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पति दहेज में कार मांग रहा था।
विज्ञापन
परवीन ने बताया कि अब बेटी पैदा हुई तो उसे तीन तलाक का नोटिस दे दिया है। पति का नाम शेख शरीफ है। इस मामले को लेकर सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है।