फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदैनिया परिवार मर्डर केस: अब रसमलाई की ओर भी घूमी पुलिस की जांच

विज्ञापन
udaniya family murder case in jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
अब रसमर्लाई की ओर भी घूमी जांच
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के लहर की देवी मंदिर के पास दयाराम कॉलोनी में जलाकर मारे गए उदैनिया परिवार के चारों सदस्यों के मामले में अब रसमलाई ने पुलिस की गुत्थी उलझा दी है। पुलिस ने रसमलाई में मिलावट की पूरी आशंका जताई है। पुलिस की निगाह अब जांच रिपोर्ट पर टिक गई है।
उल्लेखनीय है कि 14 अक्तूबर की रात सीपरी बाजार क्षेत्र के लहर की माता मंदिर के पास स्थित दयाराम कॉलोनी में जगदीश उदैनिया (51), उनकी मां कुमुद (72), पत्नी रजनी (45) व बेटी मुस्कान (19) की सोते समय जलाकर हत्या कर दी थी। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की आठ दिन से लगातार छानबीन कर रही है, लेकिन किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। अब तक की गई पुलिस की पड़ताल में करीबियों का हाथ है, लेकिन घटनास्थल से मिली रसमलाई ने पुलिस की गुत्थी को उलझा कर रख दिया है। पुलिस रसमलाई मेें मिलावट की पूरी आशंका जता रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि शायद रसमलाई खाने के बाद पूरा परिवार अचेत हुआ और इसके बाद हादसे का शिकार हुए। पुलिस इस बिंदु को भी जांच मेें शामिल कर चल रही है। एक सप्ताह बाद इसकी रिपोर्ट आनी है। मंगलवार को भी पुलिस टीम की जांच जारी रही। हत्याकांड की तह तक जानेे के आठ दरोगाओं की टीम भी डेरा डालकर पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन
उदैनिया परिवार हत्याकांड की खुलासे की मांग को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में तीसरे दिन भी धरना प्रदर्र्शन जारी रहा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ र्गई है। वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पंगू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जनआंदोलन चलाया जाएगा। धरने की अध्यक्षता कर रहीं हमीदा अंजुम ने कहा कि महानगर में घटित उदैनिया परिवार के चार सदस्यों की घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका। इस मौके पर विजय भारद्वाज, विवेक बाजपेयी, अफजाल हुसैैन, राजेंद्र सिंह यादव, किश्वरजहां, रामकुमार शुक्ला, डॉ. सुनील तिवारी, अरविंद वशिष्ठ, नफीसा सिद्दीकी, अफजाल हुसैन, पंकज मिश्रा, प्रकाश चंद्र जैन, मनोज तिवारी, मजहर अली, हरवंश लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें