फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब पीकर घर आया था पति, पत्नी ने किया विरोध तो निगला जहर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर निगल लिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अचेत हाल में उसे बाहर निकाला। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखवाया है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी विकास वर्मा (41) पुत्र मुन्नालाल एक कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, विकास शराब पीने का आदी था। चार दिसंबर की रात वह शराब पीकर घर लौटा। इस बात पर पत्नी श्रद्धा से उसका विवाद हो गया। नाराज होकर विकास ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। श्रद्धा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन विकास ने दरवाजा नहीं खोला। परेशान होकर श्रद्धा ने पड़ोस में रहने वाले मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। काफी देर तक उन लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। न खुलने पर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे अचेत हाल में बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी श्रद्धा एवं बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, छानबीन में परिवार के बीच विवाद की बात ही सामने आई है। आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें