फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग : सिंचाई विभाग के खिलाड़ियों ने खूब जड़े चौके और छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में सपरार राॅक स्टार, इरिगेशन राइजिंग स्टार और इरिगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर ने जीत दर्ज की। मुकाबले में खिलाड़ियों ने खूब चौके और छक्के जड़े।

शनिवार को पहला मुकाबला सपरार रॉक स्टार और लिफ्ट वॉरियर्स के बीच खेला गया। सपरार रॉक स्टार्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक प्रताप के 77 और वसीम अहमद के 29 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 165 रन बनाए। जवाब में लिफ्ट वॉरियर्स की पूरी टीम 77 रन पर ही सिमट गई। अभिषेक प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में केन बेतवा सकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रिषभ के 38 एवं संजीव मोर्या के 32 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इरिगेशन राइजिंग स्टार ने बल्लेबाज संदीप सिंह के नाबाद 19 गेंदों पर 65, छत्रसाल सिंह के 30 और विजय के नाबाद 26 रनों की मदद से सात विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इरिगेशन राइजिंग स्टार के खिलाड़ी विजय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेवन ने बल्लेबाज अरशद खान के 25, कुलदीप कुमार के 15 एवं षष्टेशवर नाथ के 12 रनों की पारी की मदद से 84 रन बनाए। जवाब में इरिगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर ने बल्लेबाज मनोज के नाबाद 51 और अमित द्विवेदी के नाबाद 18 रनों की बदौलत नौ विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की। इरिगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर के राघवेंद्र सेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र खेर, डीएस चौबे, भानु प्रताप सिंह, पंकज कौशिक, राजेश दुबे, हेमंत राठौर, वरुण भार्गव, यादवेंद्र सिंह, पीयूष नामदेव, बृजेंद्र कुमार, मुख्य संरक्षक विनोद कुमार खरे, सचिव विकास राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें