संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही हार्मोन और थायराइड की जांच शुरू होगी। बीते माह से मशीन खराब होने से जांच पूरी तरह बंद पड़ी है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मशीन ठीक कराने की कवायद शुरू कर दी है। एक सप्ताह में मशीन ठीक होने पर जांच चालू हो जाएगी।
पैथोलॉजी कक्ष में डिजिटल एक्स-रे, बीएसएल-2 लैब, सीटी स्कैन, हार्मोन, थायराइड आदि जांच की व्यवस्था है। लेकिन, अधिकांश मशीनें खराब होने के चलते जांचें नहीं हो पा रही हैं। लगभग दो माह से थायराइड व हार्मोन की जांच बंद है। इससे प्रतिदिन 40 से 50 मरीज बिना जांच कराए वापस हो रहे हैं। मजबूरी में उन्हें निजी पैथोलॉजी पर जाना पड़ रहा है। लेकिन, अब खराब पार्ट की मांग की गई है। जल्द ही मशीन चालू कर जांचें शुरू कराई जाएंगी।
-
हार्मोन और थायराइड की जांच करने वाली मशीन की मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी। एक सप्ताह में जांच शुरू हो जाएगी।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज