संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों व शिवालयों में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा का खाका तैयार किया है। सभी मंदिरों, शिवालयों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। महिला सुरक्षा के लिए सादे कपड़े में महिला पुलिस ड्यूटी करेंगी। वहीं, शिव बरात व धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। शिव बरात को लेकर यातायात पुलिस भी अलर्ट मोड पर रहेगी। मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर कोई भारी वाहन न जाए, इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
-
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मंदिरों व शिवालयों के आसपास पुलिस तैनात रहेगी। सादा वर्दी में महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। शिव बारात व धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी यातायात पुलिस संभालेगी।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक