फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई महिलाओं को ट्रेन से उतारने के मामले ने पकड़ा तूल, गृह मंत्रालय ने जीआरपी से मांगी रिपोर्ट

Wed, 24 Mar 2021 02:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
सीओ जीआरपी, नईम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी में शुक्रवार रात उत्कल एक्सप्रेस से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की सूचना पर ईसाई धर्म की महिलाओं को उतारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूरे प्रकरण में गृह मंत्रालय ने जीआरपी से रिपोर्ट मांगी है। इससे जीआरपी में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


मालूम हो कि उत्कल एक्सप्रेस में सवार दो नन और दो किशोरियां कोच संख्या बी 2 में सवार होकर नई दिल्ली से राउरकेला जा रही थीं। इसी ट्रेन के कोच संख्या बी1 में सवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता अजय शंकर तिवारी ने धर्मांतरण के शक में 182 पर कॉल कर इसकी सूचना दी थी। 

इसके बाद ट्रेन के झांसी पहुंचने पर सभी को उतार लिया गया था। जांच में धर्मांतरण का मामला फर्जी पाए जाने पर सभी को छोड़ दिया गया था। बताया गया है कि ओडिशा चर्च सिरो माला वार ने मामले की निंदा कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत गृह मंत्रालय से की गई जिसके बाद मंत्रालय ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर जीआरपी झांसी से रिपोर्ट मांगी है। सीओ जीआरपी नईम मंसूरी ने बताया कि शिकायत के बाद सभी को झांसी स्टेशन पर उतारकर जांच की गई थी। जांच में धर्मांतरण संबंधी मामला फर्जी निकला था। मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें