फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ वर्ष में पहली बार श्रीरामराजा सरकार नहीं खेलेंगे भक्तों के संग होली

Wed, 24 Mar 2021 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ओरछा/झांसी
विज्ञापन
ओरछा का राम मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पांच सौ वर्ष में यह पहला मौका होगा जब बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में रामराजा सरकार अपने भक्तों के साथ होली नहीं खेलेंगे। कोरोना संक्र्तमण के चलते मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक रामराजा मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है । 

विज्ञापन


23 मार्च पुष्य नक्षत्र के बाद 31 मार्च तीज को होने वाले श्रीरामराजा सरकार के फागोत्सव तक अब मंदिर के अंदर  केवल पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। रामराजा सरकार के साथ पुजारी ही होली खेलेंगे।  एक अप्रैल को सुबह 5 बजे होने वाली मंगला आरती में भी लोग शामिल नहीं हो सकेंगे । 

थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान मंदिर व्यवस्थापक एवं तहसीलदार रोहित वर्मा ने इस आशय की जानकारी दी। 23 मार्च पुष्य नक्षत्र से लेकर 31 मार्च तक रामराजा मंदिर में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें