फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीने में दर्द होने से बबीना में तैनात होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाने में तैनात होमगार्ड राकेश कुमार की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। रविवार को ड्यूटी के दौरान उनके सीने में दर्द हो रहा था। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां हालत देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनकी मौत हो गई। 19 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी होनी है। पत्नी भात लेने के लिए मायके गई थी। होमगार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
रक्सा के गांव डिकौली में रहने वाले राकेश कुमार (48) बबीना थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनके साले संजीव कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार को वह ड्यूटी पर गए थे। अचानक घबराहट और सीने में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने उन्हें बबीना सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

संजीव ने बताया कि राकेश की एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी प्रियंका की शादी मप्र में सेना के जवान से तय हो गई थी। 19 अप्रैल को शादी होनी है। इसलिए घर में खुशी का माहौल था। सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। शादी के कार्ड भी छप चुके थे और बंटना शुरू हो गया था। शनिवार को ही राकेश की पत्नी नीलम कार्ड बांटने और भात मांगने के लिए अपने मायके गई थी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राकेश का बड़ा बेटा अंकित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा नीलेश इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि राकेश की ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द होने लगा। उन्होंने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें