फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाॅकी : वाराणसी, गोरखपुर रहीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम पर आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 15 वर्ष से कम आयु के बालकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला मैच वाराणसी मंडल व लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की तरफ से छठवें मिनट में प्रहलाद ने व सातवें मिनट में श्रेयांश सिंह ने एक एक गोल किए और वाराणसी ने 2-0 गोल से मैच जीत लिया। दूसरा मैच गोरखपुर मंडल व मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। गोरखपुर मंडल की तरफ से तीसरे मिनट में हर्षित यादव व 14वें मिनट में मो. दानिश ने एक एक गोल किया। इसमें गोरखपुर मंडल ने मेरठ मंडल को 2-0 गोल से पराजित किया। तीसरा मैच आजमगढ़ मंडल व अयोध्या मंडल केे मध्य खेला गया। आजमगढ़ से 16वें मिनिट में शुभम यादव ने, 50वें मिनट में आशुतोष जायसवाल ने व 54वें मिनट में नीरज ने एक एक गोल किया। इसमें आजमगढ़ मंडल ने अयोध्या मंडल को 3-0 से पराजित किया। अंपायर के तौर पर अमित गुप्ता, सुनील कुमार, रुपेंद्र कुमार, सुशील महर्षि, सुनीता तिवारी, जैदी, प्रिंस, जावेद रहे। मैच में मुख्य अतिथि सीनियर हाॅकी खिलाड़ी रुपेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि सीनियर खिलाड़ी अमित कुमार व संजीव रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, क्रीड़ाधिकारी बुलंदशहर नवीन कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी फतेहपुर (बालक वर्ग) सुनील कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर व सुनील कुमार मौजूद रहे।े
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें