फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने साथ बैठकर पढ़ी पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ‘पढ़े विवि बढ़े विवि’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बीयू कैंपस, संबद्ध कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक शिक्षक और विद्यार्थी एकसाथ किताबें पढ़ने बैठे। मेडिकल कॉलेज के ऑडियोरियम में शिक्षक और मेडिकल विद्यार्थियों ने भी एक घंटे किताबें पढ़ीं।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने एकजुट होकर दहेज मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत की शपथ ली।कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा पर बीयू में स्टेडियम, गांधी सभागार, विज्ञान भवन आदि में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहीं पर शिक्षक व विद्यार्थी कमल, कुंभ, त्रिशूल की आकृति बनाकर बैठे तो कहीं पर स्वास्तिक आदि की आकृति में। वहीं, बीयू की एनएसएस इकाइयों ने गोद लिए गांव दातारनगर परवई विकासखंड बड़ागांव, गांव मडगवा विकासखंड चिरगांव, गांव सिकंदरा विकासखंड मोंठ, गांव कुरेठा विकासखंड बामौर एवं कोछाभांवर में कार्यक्रम हुआ। बीयू की एनएसएस इकाई द्वितीय व पंचम के विशेष शिविर के स्वयंसेवकों बीयू के खेल मैदान में पढ़े विवि बढ़े विवि का रेखाचित्र बनाया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. मुन्ना तिवारी ने विचार व्यक्त किए।बीकेडी महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एसके राय की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं, शिक्षक व कर्मियों ने एक साथ पुस्तक का वाचन किया। सभी भारत के मानचित्र की आकृति बनाकर बैठे। इस दौरान प्रो. जितेंद्र तिवारी, प्रो. नूतन अग्रवाल, प्रो. एलसी साहू, प्रो. उमा रतन यादव आदि मौजूद रहे।बिपिन बिहारी महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. टीके शर्मा ने कहा सभी को प्रतिदिन कुछ घंटे स्वाध्याय के लिए अवश्य देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें