फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी: उत्तराखंड ने जीता जूनियर वर्ग का खिताब

विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता&nb
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही अस्मिता नाॅर्थ जोन सब-जूनियर-जूनियर महिला हॉकी लीग में बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जूनियर वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय भारत अकादमी, सोनीपत को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन ने राउंडग्लास पंजाब क्लब अकादमी को 2-0 गोल से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में हर अकादमी ने खालसा अकादमी अमृतसर को एकतरफा मुकाबले में 8-1 गोल से हराया। अब खिताबी मुकाबले में प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और हर हॉकी अकादमी आमने-सामने होंगी।

मैचों के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अब्दुल अजीज, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह और झांसी हॉकी के सचिव सुबोध खांडेकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइनल और तीसरे स्थान के मैच कल

प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को सब जूनियर वर्ग में तीसरे स्थान के लिए दोपहर एक बजे राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और हर हॉकी अकादमी के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें