फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही नार्थ जोन सब जूनियर बालिका एवं बालक हॉकी चैंपियनशिप के बालक वर्ग में उत्तराखंड और चंडीगढ़ का मुकाबला बराबर रहा। शनिवार को लीग मैचों की समाप्ति पर अंकों के आधार पर पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

लीग मैच के आखिरी मुकाबले में बालक वर्ग में उत्तराखंड बनाम चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच में दोनों ही टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दूसरे क्वार्टर के 16वें मिनट में चंडीगढ़ की खिलाड़ी अनमोलप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा। जवाब में उत्तराखंड की ओर से तीसरे क्वार्टर के 36वें मिनट में नितिन बोहरा ने पेनाल्टी काॅर्नर को गोल में तब्दील कर एक-एक कर मुकाबला बराबर कर दिया। चौथे व अंतिम क्वार्टर के 60वें मिनट तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं तथा मैच ड्रा रहा। चंडीगढ़ की टीम के खिलाड़ी लवनीन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच के दौरान विवेक काले टेक्निकल डेलीगेट, अंपायर मैनेजर विजय किशोर, भरत सिंह, विनोद यादव, विनम्र खांडेकर, जसमीन कौर, गुरपिंदर कौर व रश्मि सिंह टेक्निकल ऑफिशियल रहे। भानू प्रकाश, मोहम्मद तारिक, मनीष कुमार द्विवेदी, सचिन चैहान, धर्मेश सिंह, रवि जायसवाली, योगिता पासी, शिवानी शर्मा, मधु कुमारी, सोनी, खुशप्रीत कौर व पवनदीप कौर अंपायर रहे। अलीगढ़ के क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने संचालन किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गौतम दास, वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक अंकुर राणा, अशोक ओझा, वरिष्ठ क्रिकेट बृजेंद्र यादव यादव, वरिष्ठ हाॅकी खिलाड़ी सुनीता तिवारी, विकास उपाध्याय, राजा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें