फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : अनुष्का ने गोल कर झांसी को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राज्य समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के चौथे दिन छह मैच खेले गए। इनमें झांसी, सहारनपुर, मिर्जापुर, लखनऊ छात्रावास, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सहारनपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन




शनिवार को मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय एवं नगर आयुक्त सत्यप्रकाश व विशिष्ट अतिथि सुबोध खांडेकर, शैलेंद्र कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। पहला मैच सहारनपुर बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया, इसमें सहारनपुर ने 03-00 गोल से विजयी हुई। दूसरा मैच मुरादाबाद बनाम मिर्जापुर के मध्य हुआ, जिसमें मिर्जापुर 02-01 गोल से विजयी हुई। तीसरा मैच लखनऊ छात्रावास बनाम प्रयागराज के बीच हुआ, इसमें प्रयागराज काे गोल करने का कोई मौका न देते हुए लखनऊ छात्रावास 06-00 गोल से विजयी रही। चैाथा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बनाम वाराणसी में हुआ, इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 09-02 गोल से वाराणसी को शिकस्त दी। पांचवें मैच में गोरखपुर बनाम झांसी के मध्य संघर्षपूर्ण मुकाबले में अनुष्का शाक्य ने पहले हाफ में एक गोल दागकर झांसीे को 01-00 गोल से जीत दिलाई। छठवां मैच सहारनपुर बनाम आजमगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें 06-00 गोल से सहारनपुर विजयी हुई।
विज्ञापन




इस दौरान शैलेंद्र शारस्वत, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, राजेश सोनकर, सुनील कुमार, विकास उपाध्याय, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे।

बॉक्स



आज खेले जाने वाले मैच



1- सहारनपुर बनाम प्रयागराज सुबह 09ः00 बजे



2- अलीगढ़ बनाम आजमगढ़ सुबह 10ः15 बजे

3- मेरठ बनाम आगरा सुबह 11ः30 बजे

4- अयोध्या बनाम वाराणसी दोपहर 12ः45 बजे

5- लखनऊ बनाम मुरादाबाद दोपहर 02ः00 बजे

6- बरेली बनाम मिर्ज़ापुर दोपहर 03ः15 बजे

7- बांदा बनाम कानपुर सायं 04ः30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें