फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होर्डिंग विवाद सुलझा, अब धूमधाम निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। रामनवमी शोभायात्रा से संबंधित तीन होर्डिंग नगर पालिका कर्मियों द्वारा उतारे जाने पर रामनवमी सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा नहीं निकालने की चेतावनी दी गई थी। जिस पर उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी कार्यालय में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं रामनवमी सेवा समिति के मध्य बैठककर मामला सुलझाया गया है। अब धूमधाम से शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने कहा हमारे कर्मियों द्वारा तीन होर्डिंग उतरी गई थीं। जिनको यथावत लगवा दिया गया है, रामनवमी सेवा समिति ने शोभायात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर रास्ता खराब होने की मांग उठाई। जिसको भी अधिशासी अधिकारी ने समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर में कुछ शरारती तत्वों ने नगर पालिका द्वारा रामनवमी के लिए मार्ग ऊपर की गई लाइटिंग की बिजली काटने की अफवाह उड़ा दी थी। लेकिन बिजली काटने की बात मात्र अफवाह थी। शोभायात्रा में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी, विवाद को सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें