फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोदाम में घुसकर तीन क्विंटल हड्डियां लूटने में हिस्ट्रीशीटर नामजद

Sun, 19 Jul 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित भगवंतपुरा स्थित हड्डी गोदाम में घुसकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश राशिद उर्फ पिस्टन ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन क्विंटल हड्डियां लूट लीं। गोदाम मालिक की ओर से कोर्ट के आदेश के बाद सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के सैंयर गेट बाहर रहने वाले सैफ कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उसके पास जिला पंचायत से मृत पशुओं के शव निस्तारण का ठेका है। ठेके के तहत प्राप्त हड्डियां वह भगवंतपुरा स्थित गोदाम में रखता है। 5 जून की शाम हिस्ट्रीशीटर रसीद उर्फ पिस्टन, मुस्तकीम, बंटू शाह, शब्बीर कुरैशी एवं नफीस कुरैशी के साथ उसके गोदाम में घुस आया। उन लोगों के पास तमंचा था। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
गोदाम से करीब तीन कुंतल हड्डियां लूटकर ले गए। घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। पुलिस के न सुनने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सदर बाजार थाना प्रभारी महेश कुमार के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। बता दें, थाना कोतवाली इलाके के कसाई मंडी में रहने वाले पिस्टन पर अलग-अलग थानों में 38 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर भी पुलिस लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें