फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरका और हिजाब लगाकर छात्राओं के आने पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। कुछ छात्राएं बुरका पहनकर और हिजाब लगाकर सोमवार को पीजी कॉलेज में पढ़ने के लिए पहुंचीं। इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध और नारेबाजी के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने नोटिस जारी कर के बुरका और हिजाब पहनकर कॉलेज में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कर्नाटक से उठा हिजाब का विवाद अब पूरे देश में फैल गया है। सोमवार को दतिया पीजी कॉलेज में कुछ छात्राएं दतिया कॉलेज में बुरका और हिजाब पहनकर पढ़ने के लिए पहुंचीं। इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी कॉलेज भी पहुंचे। छात्राओं को बुरका और हिजाब में देखकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीआर राहुल हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उन्होंने छात्राओं के बुरका और हिजाब में कॉलेज में पढ़ने आने के लिए नोटिस जारी कर प्रतिबंध लगा दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान विहिप के सह जिला मंत्री अजयराज हिंदू, बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख विक्रम सिंह, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका रानी शर्मा, अवधेश झा, लाल जी शुक्ल, सत्यम समाधिया, अभिषेक सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें