फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे किया जाम

Thu, 17 Mar 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के लहर गिर्द में जमीन की रंजिश को लेकर शनिवार को किए गए हमले में घायल ग्रामीण ने बुधवार सुबह ग्वालियर में दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए लोगों ने शिवपुरी हाईवे पर जाम लगाकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर पौन घंटे में जाम खुलवाया। क्षेत्र में तनाव के चलते पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


ज्ञातव्य हो कि 12 मार्च की दोपहर चार लोगों ने दिनेश कुमार यादव पुत्र गोविंद सिंह के घर पर धावा बोल कर सरस्वती (44) पत्नी गोविंद सिंह, दिनेश यादव (33) पुत्र गोविंद सिंह व राम गोपाल को लाठियों से पीट कर घायल कर दिया था। पथराव व फायरिंग भी की थी। दिनेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने जानकी प्रसाद पुत्र श्रीप्रसाद, अरविंद पुत्र जानकी, बलवंत पुत्र घनश्याम व पुष्पेंद्र पुत्र घनश्याम निवासी लहर गिर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर लौटते समय दिनेश यादव और उसके चाचा राम गोपाल पर फिर हमला किया गया। सरिया व लाठियों के प्रहार से दिनेश मरणासन्न हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस मामले में जानकी प्रसाद, अरविंद, बलवंत सिंह, पुष्पेंद्र, राज कुमार व छोटू को नामजद किया गया।

हालत नाजुक देख दिनेश को ग्वालियर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। दिनेश की मौत की सूचना मिलने से लहर गिर्द के लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर शिवपुरी हाईवे पर जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों को बताया कि अरविंद, बलवंत व पुष्पेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आश्वासन दिया कि जल्द ही शेष आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें