फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूल में गिरी हाईटेंशन लाइन, बाल-बाल बीच 40 बच्चों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। ग्राम गुढ़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। विद्यालय के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर विद्यालय के आंगन में गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। विद्यालय के 40 बच्चे और शिक्षक मैदान में थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।
ग्राम गुढ़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह विद्यालय में प्रार्थना चल रही थी, जिससे सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं विद्यालय के मैदान में मौजूद थे। इसी दरम्यान अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर अचानक विद्यालय के आंगन में गिर गई, जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल घेराबंदी कर बच्चों को हाईटेंशन लाइन के पास पहुंचने से रोका।
विज्ञापन

घटना की सूचना प्रधान चंद्रभान सिंह परमार ने विभागीय अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने हाईटेंशन लाइन को जोड़ा। ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह परमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले भी हाईटेंशन लाइन टूटकर विद्यालय में गिरी थी। गनीमत रही थी कि रविवार का अवकाश होने की वजह से उस समय विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था। लाइन को विद्यालय के ऊपर से हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
0000
विद्यालय के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग को बजट दिया जा चुका है। विभाग से समन्वय बनाकर जल्द लाइन शिफ्ट कराई जाएगी। - जितेंद्र कुमार गोंड, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

00
जिन विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है, वहां सर्वे का काम किया जा चुका है। जल्द लाइनों को शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। - मो. अफरोज आलम, अधीक्षण अभियंता - बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें