फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। रेलवे सुरक्षा बल ने रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ट्रक से रेलवे क्रॉसिंग गेट में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके संबंध में मोंठ चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरपीएफ के अनुसार हरेंद्र कुमार (37) निवासी बौधपुरा, उरई के खिलाफ रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरपीएफ उरई की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें