फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आर्मी के ट्रक से भिड़ा तेज रफ्तार पिकअप, नायब सूबेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के खैलार गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने सेना के ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में सवार नायब सूबेदार (तकनीकी सहायक) हरिकेश यादव (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। बबीना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार अलवर शाखा की यूनिट संख्या-219 बबीना स्थित फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के बाद आरएच सेक्टर लौट रही थी।सोमवार सुबह करीब छह बजे सेना का गन टोइंग वाहन खैलार गांव के पास पहुंचा ही था कि कानपुर से मानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ा। पिकअप में मुर्गियां लदी थीं।
विज्ञापन

हादसे के समय ट्रक में सहायक चालक की सीट पर बैठे गाजीपुर के सराय इलाके के निवासी नायब सूबेदार हरिकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक को भी मामूली चोटें आईं।टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप और सेना के ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर बबीना थाना पुलिस और सेना के अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए और घायल हरिकेश यादव को तत्काल मिलिट्री अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

अलवर यूनिट के सूबेदार प्रदीप सिंह राणा की तहरीर पर बबीना थाने में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विनय साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर सेना को सौंप दिया गया है।

इनसेट
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप काफी तेज गति से चल रहा था। हादसे के समय उसकी रफ्तार करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।आशंका है कि सुबह के समय चालक को झपकी आने से वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


हादसे में कई मुर्गियों की भी मौत
हादसे में पिकअप में लदी कई मुर्गियों की भी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखे पिंजरे टूटकर सड़क पर बिखर गए। इससे कई मुर्गियां दबकर मर गईं, जबकि कुछ इधर-उधर भाग निकलीं। हादसे के बाद सड़क पर मुर्गियां और पिंजरे बिखरे होने से कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें