फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छोटी बहन से झगड़ा हुआ तो किशोरी ने छोड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बांदा जिले के एक गांव में छोटी बहन से झगड़ा होने के बाद किशोरी घर से भाग निकली। वह अपने माता पिता के पास दिल्ली जा रही थी। रेलवे स्टेशन पर शक होने पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया। यहां से बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। काउंसिलिंग के बाद उसे पिता के हवाले किया गया।
बांदा जिले के बिसंगा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का दादी के पास रहने वाली उसकी छोटी बहन से लड़ाई हो गई थी। वह इतने गुस्से में आ गई कि घर छोड़कर दिल्ली में मजदूरी करने वाले माता-पिता के पास जा रही थी। रेलवे स्टेशन पर शक होने पर चाइल्ड लाइन ने उसे अपने कब्जे में लिया और बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा व सदस्यगण कोमल सिंह, परवीन खान, दीप्ति सक्सेना और हरिकृष्ण सक्सेना ने काउंसिलिंग की।पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दादी के पास रह रही थी लेकिन छोटी बहन लड़ती है। इसीलिए वह दिल्ली जा रही थी। समिति ने पिता को बुलाकर उनके हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी हुई तो घूमने के इरादे से बैतूल से भागा किशोर
बैतूल निवासी 14 साल का किशोर आठवीं कक्षा में पढ़ता है। हाल में उसकी परीक्षा खत्म हुई तो उसे घूमने की इच्छा हुई। मां को बिना बताए वह बैतूल से घर से भाग निकला। ट्रेन में बिना टिकट बैठकर आ रहा था तभी आरपीएफ की नजर पड़ गई। उसे झांसी में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति ने नगरा में रहने वाले उसके जीजा को बुलाया और काउंसिलिंग की। उसे समझाया कि आगे से ऐसी गलती नहीं करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें