फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमकर बरसे मेघा, 10 घंटे में 40.8 एमएम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई से पूर्वांचल की तरफ रुख करेगा मानसून
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शनिवार को मेघा जमकर बरसे। मौसम विभाग ने 10 घंटे में 40.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की है, जो एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज हुई है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 15 जुलाई से मानसून बुंदेलखंड से पूर्वांचल की ओर रुख करेगा।
शनिवार की सुबह पांच बजे से ही बारिश शुरू हुई, जो बगैर रुके सवा दो बजे तक हुई। कभी तेज, मध्यम और हल्की बारिश लगातार लगभग 10 घंटे तक हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ तथा निचले क्षोभमंडल में आ रही पुरवा हवाओं के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। 15 जुलाई से मानसून का रुख बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, लगातार हो रही बारिश के कारण लोेग अपने घरों में ही कैद रहे। हालांकि, 13 और 14 जुलाई को विभाग ने बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें