फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएचसी न बनने से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


टहरौली। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी टहरौली में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसमें एलोपैथी चिकित्सक नहीं है। किसी के भी दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसे ठीक ढंग से प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाता। उसे तुरंत झांसी अथवा ग्वालियर ले जाना पड़ता है। टहरौली से 25 किमी दूरी के पहले कोई भी सीएचसी नहीं है। बताया गया कि यहां सफाई कर्मचारी भी तैनाती नहीं है।



शासन ने वर्ष 2021 में टहरौली में सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी टहरौली को पत्र भेजा गया था। जिस पर भूमि चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। ग्राम पंचायत टहरौली किला में दो एकड़ जमीन उपलब्ध न होने के कारण तहसील मुख्यालय के करीब स्थित बमनुआं मौजा में सीएचसी भवन के निर्माण के लिए भूमि का मौका मुआयना किया गया। बाद में उस भूमि का भी चयन नहीं हो सका। इस वजह से सीएचसी का निर्माण अधर में है।
विज्ञापन




विभिन्न सामाजिक संगठनों, संभ्रांत नागरिकों एवं बार संघ ने आंदोलन कर सीएचसी के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर निर्माण कराने के लिए ज्ञापन भी दिए, लेकिन भूमि चयन का मामला उलझा ही रहा।



::::

फोटो - 20TEH_M_5_20012025_3



टहरौली में क्षेत्र के 30-35 गांवों के मरीज प्रतिदिन इलाज कराने आते हैं। अच्छा सरकारी अस्पताल न होने के कारण उन्हें निजी डॉक्टरों की दया पर निर्भर रहना पड़ता है। - चंद्रभान दांगी, ग्राम प्रधान सितौरा

:::



फोटो - 20TEH_M_4_20012025_3

टहरौली में बच्चों तथा हड्डी का डॉक्टर न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पडता है। - अंजलि शर्मा, उप सभापति बीपैक्स बमनुआं
विज्ञापन


:::



फोटो - 20TEH_M_7_20012025_3

जनप्रतिनिधियों के रुचि न लेने की वजह से उपयुक्त भूमि होने के बाद भी उसका चयन नहीं हो सका। इसका खामियाजा यहां की जनता को उठाना पड़ रहा है। - दिनेश परिहार शिक्षक

::::



फोटो - 20TEH_M_6_20012025_3

कई बार छोटी परेशानियों के इलाज के लिए भी लोगों को गुरसराय व झांसी भागना पड़ता है। - डॉ. साहब सिंह बुंदेला



::::

वर्जन



टहरौली में पीएचसी क्रियाशील है। फील्ड अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। जरूरत पड़ने पर उसमें मरीजों को भर्ती किया जाएगा। - सुधाकर पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें