फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की ड्यूटी के साथ सेहत है जरूरी, डाइट पर ध्यान दीजिए, नींद लीजिए पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस लाइन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 350 पुलिस कर्मियों व उनके परिवार के लोगों की सेहत की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान आवश्यक दवाएं भी दी गईं। इसमें शहर के जाने-माने डॉक्टरों ने पुलिस कर्मियों को परामर्श दिया कि ड्यूटी के साथ सेहत भी जरूरी है। अपनी डाइट पर ध्यान दीजिए और पूरी नींद लीजिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के हॉल में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी शिवहरी मीना ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह व सीओ प्रज्ञा पाठक मौजूद रहीं। शिविर की शुरुआत में एसएसपी ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। तत्काल जांच और इलाज कराने से बीमारी को बढ़ने से पहले ही समाप्त किया जा सकता है।
शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. प्रतीक शिवहरे, सीनियर फिजिशियन डा. राजीव जैन सिंघई, महिला रोग विशेषज्ञ डा. दीपशिखा कृपलानी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. निकिता जैन, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. पंकज वर्मा व होम्योपैथिक चिकित्सक डा. प्रिया झा ने जांच कर परामर्श दिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा कि सुबह नाश्ता जरूर करें, ड्यूटी के दौरान खाना खाने का समय न मिले तो खाली पेट न रहें, बाहर के खाने की बजाय मौसमी फल खा लें। गर्मी में लस्सी, शरबत, जूस या कोई पेय पदार्थ ले सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स से बचें। रात में ड्यूटी के दौरान बार-बार चाय न पीएं, यह नुकसानदेह है। कड़ी धूप में बाहर निकलें तो कॉटन का तौलिया सिर पर रखें। सिरदर्द, बुखार या शरीर में दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें। किसी भी समस्या को नजरदांज न करें। डाइट और नींद पर ध्यान दें। इस दौरान शिविर का संचालन पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक चंद्रभूषण पांडेय ने किया।
बीपी, शुगर व त्वचा संबंधी रोग से ग्रस्त मिले कई पुलिस वाले
झांसी। पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर से ग्रस्त पुलिस वालों की खासी संख्या पाई गई। इनमें से ज्यादातर मरीज ऐसे सामने आएं, जिन्हें पता ही नहीं था कि वे बीपी व शुगर से ग्रसित हैं। शिविर में जांच होने पर उन्हें अपने रोग की जानकारी हुई। इसके अलावा पुलिस कर्मियों में कमर दर्द व पैर के पंजों में दर्द की समस्या भी आम रही। साथ ही कई-कई घंटे तक लगातार वर्दी पहने रहने से इनमें दाद होने की समस्या भी पाई गई। इसके अलावा धूप से हाथ व चेहरे की त्वचा काली पड़ जाने के भी खासी संख्या में मामले सामने आए।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य की जांच के साथ चिकित्सकों ने सेहतमंद रहने के उपाय भी बताए। अमर उजाला का ये प्रयास पुलिस कर्मियों के लिए बेहद लाभदायक रहा।
- नवीन कुमार
काफी दिनों से पैर में दर्द था। चिंता बनी रहती थी। लेकिन, डॉक्टर ने बताया कि चिंता की बात नहीं है। उन्होंने विशेष व्यायाम करने की सलाह दी है।
- गजानंद सिंह
शिविर में एक ही स्थान पर कई विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए। हड्डी और स्किन के चिकित्सक से परामर्श लिया है। उनके द्वारा कुछ आसान उपाय बताए गए हैं।
- कौशर खान
कई दिनों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने का मन था। शिविर की जानकारी हुई तो चली आई। सेहत को लेकर कुछ शंकाएं थीं, जो महिला रोग विशेषज्ञ ने दूर कर दी हैं।
- मोहिनी मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें