हजरत निजामुद्दीन से झांसी आ रही गतिमान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या (12050) के इंजन में सिर फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। गाड़ी दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही झांसी जंक्शन पर पहुंची चेकिंग स्टाफ ने इंजन में फंसा हुआ सिर देखा।
विज्ञापन
यह देखते ही पूरे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। माना जा रहा है रास्ते में किसी व्यक्ति के कट जाने के बाद सर इंजन में फंस गया।