फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का भाई निकला चोर: झांसी में हुईं छह चोरियां, पिता के पास से मिले लाखों के जेवर; दोनों गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 06:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीपरी बाजार इलाके में हुई छह चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक हेड कास्टेबल के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
झांसी में लाखों के जेवर बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार इलाके में एक के बाद एक हुई कई चोरियों का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। चोरी के पीछे कानपुर कमिश्नरेट में तैनात एक हेड कांस्टेबल के सगे भाई और उसके पिता की मुख्य भूमिका सामने आई। पुलिस ने सिपाही के भाई, पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही के पिता के पास से चोरी के करीब 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश एस के मुताबिक फरवरी माह में सेना में तैनात कर्नल अंकुर सक्सेना के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये उड़ा दिए थे। बदमाशों की तलाश में स्वॉट टीम को लगाया गया। सुरागकशी करने पर पुलिस को बदमाशों का सुराग मिल गया। रविवार रात तीन बदमाशों को पंचवटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बरथरी निवासी दीपक यादव उर्फ बटलर, उसके पिता यादवेंद्र यादव एवं भोपाल निवासी रहीम मिर्चा उर्फ भोपाली बताया। दीपक और रहीम अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरियां करते थे जबकि चोरी का माल दीपक का पिता यादवेंद्र छुपाकर रखता था।
विज्ञापन


सिपाही का भाई गैंग का मास्टर माइंड
एसएसपी के मुताबिक दीपक यादव उर्फ बटलर गैंग का मास्टर माइंड है। दीपक के खिलाफ विभिन्न थानों में 26 केस दर्ज हैं। टॉप टेन बदमाशों में भी वह शामिल है। उसका सगा भाई कानपुर कमिश्नरेट में हेड कांस्टेबल है। उसकी संपत्ति की जांच के लिए आला अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। दीपक और उसके दो साथियों ने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की 6 वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें