फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हरियाणा के वाहन चोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार आधी रात रक्सा के पुनावली रोड पर स्वॉट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। घायल बदमाश ने अपना नाम रिंकू उर्फ अजय बताया जबकि पकड़े गए बदमाश का नाम दीपक सिरोन है।
विज्ञापन

दोनों भिवानी (हरियाणा) के रहने वाले हैं। उनके पास चोरी हुई कार समेत लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला उपकरण, तमंचा समेत कारतूस भी बरामद हुए हैं।एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात स्वॉट टीम को चोरी की गाड़ी से बदमाशों के गुजरने की बात मालूम चली थी। पुलिस टीम ने रक्सा के सारमऊ के पास नाकेबंदी की। एक कार के गुजरने पर उसको रोकने की कोशिश की गई। कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। बदमाश कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान एक गोली रिंकू के पांव में जा लगी। पूछताछ में रिंकू ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन दोनों ने मिलकर रक्सा निवासी राजेश राय के घर के बाहर खड़ी बोलरो कार उड़ाई थी। एसपी सिटी के मुताबिक, दीपक सिरोन ने रक्सा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया है। कुछ दिन पहले दीपक अपनी साली की शादी में शामिल होने यहां आया था। उसी दौरान उसने यहां वारदात करने का प्लान बनाया। मदद के लिए रिंकू को यहां बुलाया लिया। रिंकू शातिर कार चोर है। रिंकू ने ही कार का ताला तोड़कर चोरी की। पुलिस ने बदमाशों के पास कार का लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किया है। पुलिस टीम में स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें