फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेजी से किया जा रहा ललितपुर-बिरारी खंड पर ट्रैक दोहरीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी मंडल में रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण और तीसरी लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। मंडल के ललितपुर-बिरारी खंड पर 15.8 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है। वहीं, इसी ट्रैक पर फ्लाईओवर का निर्माण भी कराया जा रहा है।



ललितपुर-बिरारी खंड पर वर्तमान में 8.7 किलोमीटर रेल ट्रैक का दोहरीकरण हो चुका है। इस ट्रैक पर एक फ्लाइओवर का भी निर्माण किया जा रहा है। यह फ्लाईओवर ललितपुर में बनाया जा रहा है। दोहरीकरण से रेल यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी। मंडल की परिचालन क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा। दोहरीकरण से कोयला, फ्लाई ऐश और खाली रैक वाली गाड़ियों के संचालन समय में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झांसी मंडल ललितपुर-बिरारी खंड पर रेल ट्रैक दोहरीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इस निर्माण कार्य से ट्रेनों के संचालन में कोई समस्या न आए, इसका भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर बनने से क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहन बिना रुके फ्लाईओवर से गुजर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें