फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदाऊ जी मंदिर में मनाई हरछठ, लगाया भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर स्थित श्री बलदाऊ जी मंदिर में शनिवार को हरछठ की पूजा धूमधाम से की गई। इस मौके पर भगवान का शृंगार कर उनका अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

तकरीबन 100 वर्ष पुराने इस मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां हैं। मंदिर में बलदाऊ महाराज संग माता रेवती और कान्हा जी विराजे हैं। हर साल यहां हरछठ पर धूमधाम होती है। शनिवार को भगवान दाऊ को भोग अर्पित किया गया। मंदिर को फूलों और सुंदर फूल बगंले से सजाया गया। मंदिर में हर साल यहां जन्माष्टमी पर भी भव्य आयोजन होते हैं। जन्माष्टमी के बाद वर्षों से यहां मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी कराई जाती है, इसमें कई जगह की टोलियां आती हैं। एकादशी पर भगवान को जल विहार कराया जाता है। भगवान का विमान सजाकर यात्रा निकाली जाती है। मंदिर के पुजारी ह्दयेश शुक्ला ने बताया कि भगवान को भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें