फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचा राशन तो खिले चेहरे

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की खबर के साथ - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन की वजह से कारोबार और रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। ऐसे में तमाम लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट गहराया हुआ है। ऐसे लोगों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (76175 66165) बड़ा सहारा बनी हुई है। फाउंडेशन से जुड़ी सामाजिक संस्थाएं व स्वयंसेवी जरूरतमंदों तक भोजन व राशन पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन पर गोविंद चौराहा, सागर खिड़की समेत महानगर के अलग-अलग हिस्सों से जरूरतमंदों के फोन आए। किसी को भोजन की आवश्यकता थी, तो किसी को राशन की। इनमें से तमाम लोग ऐसे थे कि वे छोटे मोटे काम कर गुजारा करते थे। लॉकडाउन की वजह से कारोबार बंद हो गए। ऐसे में उनके समक्ष संकट गहरा गया। ऐसे तमाम लोगों को फाउंडेशन से जुड़े स्वयंसेवी जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय ने राशन किट उपलब्ध कराई। वहीं, मेरा भारत सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. फिरोज खान की अगुवाई में प्रेमनगर क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें