फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रा नक्षत्र में मनेगी हनुमान जयंती, घरों में होंगे सुंदर कांड व हनुमान चालीसा के पाठ

विज्ञापन
hanuman jaynti
विज्ञापन
झांसी। महानगर में आठ अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा बुधवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार त्योहार पर चित्रा नक्षत्र और सिद्धि योग रहेगा। बताया जाता है, कि पूर्णिमा पर पृथ्वी के बेहद नजदीक चंद्रमा रहेगा। ऐसे में वह सुपरमून नजर आएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण हनुमान जयंती पर मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। सिर्फ पुजारी ही मंदिर में भगवान का अभिषेक, श्रृंगार और आरती करेंगे। वहीं, त्योहार को लेकर घरों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार धार्मिक मान्यता है, कि हनुमान जी रूद्रावतार हैं। उनके अनुसार हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इधर, हिंदूवादी नेता अंचल अड़जरिया ने बताया, कि महानगर के सभी 11 प्रखंडों में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अपने - अपने घरों में शाम 4 बजे से दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। मंदिरों में पुजारी सुंदरकांड का पाठ और भोग अर्पण कर आरती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें