फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने घर रहकर ही मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
भाजपा के स्‍थापना दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा व अन्य। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस का पालन कर स्थापना दिवस अपने घरों में ही मनाया। साथ ही कोरोना वायरस महामारी खत्म होने तक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं से मोदी टिफिन जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस मौके पर अश्वनी खरे, रोहित गोठनकर, मनोज गुप्ता, प्रियांशु डे, नीता अवस्थी, कविता शर्मा, अनीता चौरसिया, कमलेश परिहार, राहुल शर्मा मौजूद रहे। इधर, ओमशांति नगर में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने अपने आवास व कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जगदीश सिंह चौहान, अनिल साहू, धीरज मिश्रा, विकास कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह, योगी पालर, अनिल मुस्तारिया, निखिल नायक मौजूद रहे।
उधर, शिवाजी नगर स्थित अपने आवास पर विधायक जवाहर लाल राजपूत ने ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा संघर्षों से निकला संगठन है। आज देश कोरोना जैसी महामारी से संघर्ष कर रहा है तो संगठन का एक- एक कार्यकर्ता पीएम मोदी व अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में जनता की सेवा में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें