फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
अमित कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के बंगलाघाट में रहने वाले सहकारिता विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह महोबा में तैनात थे। उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बंगलाघाट में रहने वाले अमित कुमार महोबा के सहकारिता विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। वह हर शनिवार को झांसी स्थित अपने घर आ जाते थे और सोमवार की सुबह महोबा निकल जाते थे। उनकी 2002 में अंदर उनाव गेट निवासी नीलम से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां मुस्कान (17) व पलक (15) हैं। घर के ऊपरी हिस्से में वह और नीचे के हिस्से में छोटे भाई नीरज परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की शाम वह महोबा से झांसी आए। रात करीब आठ बजे उन्होंने पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। इसी बीच पत्नी नीलम की नजर उन पर पड़ गई। उनके शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। अमित को फंदे से उतारा गया। बाद में उनको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें