फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 बच्चों को ट्राई साइकिल और बैसाखी, 25 को मिलेंगे श्रवण यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समग्र शिक्षा अभियान समेकितशिक्षा के तहत बृहस्पतिवार को एलिम्को कानपुर द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बच्चों की दिव्यांगता जांच और उपकरण मापन शिविर लगाया गया। चयनित बच्चों को 23 फ रवरी को उपकरण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय झांसी में बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

शुभारंभ सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक जीएस राजपूत और बीएसए हरिवंश कुमार ने किया। शिविर में सभी विकासखंड और नगर क्षेत्र के 113 बच्चों का परीक्षण एलिम्को कानपुर से आए पुनर्वास अधिकारी अमित कुमार व ऑडियोलॉजिस्ट ओम सिंह ने किया। इस मौके पर 25 बच्चों को श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित 3 बच्चों को ब्रेल उपकरण और अस्थि बाधित 85 बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी के लिए लिए चयनित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सतीश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा, जिला समन्वयक नवीन प्रकाश दुबे, स्पेशल एजुकेटर आशीष तिवारी, चंदा त्रिपाठी, अर्चना त्रिवेदी, उषा वर्मा, देवेंद्र त्रिवेदी, रविंद्र चौरसिया, घनश्याम भारती, सर्वेश सक्सेना, स्नेहलता सिंह, हरगोविंद सिंह, फि जियोथेरेपिस्ट राणाप्रताप सिंह, एसआरजी धर्मेंद्र चौधरी, एआरपी पीयूष अग्रवाल, सहायक अध्यापक महेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक अफ जल, योगेंद्र कुमार, बृजेश दीक्षित, जिला समन्वयक रत्नेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें