फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को थाना नवाबाद इलाके के सिविल लाइन में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पड़ोसी रिश्तेदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी स्व. गेंदालाल का पुत्र शानू (35) शनिवार सुबह घर पर अकेला था। तभी उसने घर में रस्सी के सहारे बल्ली से लटककर फांसी लगा ली। पड़ोस मेें रहने वाले एक रिश्तेदार ने शानू कोे फांसी पर लटका देख घबरा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर घटना की जानकारी ली। पता चला कि मृतक की पत्नी ललितपुर स्थित अपने मायके गई थी। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था। खबर मिलते ही मृतक की पत्नी व रिश्तेदार भी पहुंच गए। घटना का कारण देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो सका। परिजन भी पुलिस को कुछ नहीं बता सके। इस संबंध में नवाबाद प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें