फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज का नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में निकला नगर कीर्तन, निहाल हुई संगत
विज्ञापन

झांसी। श्री गुरु नानक देव जी के 550 वां प्रकाश पर्व पर झांसी के सिख समाज ने महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु गुरुवाणी का कीर्तन कर रहे थे। जगह - जगह श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका और देश में खुशहाली की कामना की। वहीं पंजाब की गतका पार्टी के युवाओं ने इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, सीपरी सहित कई स्थलों पर हैरत अंगेज प्रदर्शन किया।
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर महानगर के सभी गुरुद्वारों में गुरुवाणी कीर्तन और गुरु के लंगर लगातार हो रहे है। इसी क्रम में दोपहर बाद झोकनबाग गुरुद्वारा से झांसी एवं आस पास के क्षेत्रों के गुरुद्वारों की सिख संगत ने विशाल नगर कीर्तन निकाला। इसमें भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन में खालसा इंटर कालेज के विद्यार्थी बैंड घोष कर रहे थे।
विज्ञापन

कई श्रद्धालु सड़क पर पानी का छिड़काव कर पुष्प बिखेर रहे थे। इसके बाद पंच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी विराजमान थी। इलाइट चौराहा सहित कई प्रमुख चौराहों व तिराहों पर श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का जोरदार स्वागत किया और मत्था टेका। नगर कीर्तन में महिला श्रद्धालुओं का जत्था गुरु वाणी कीर्तन कर रहा था। नगर कीर्तन सीपरी गुरुद्वारा पहुंचा। यहां गुरुवाणी का कीर्तन हुआ और गुरु के लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

इस अवसर पर ज्ञानी महेंद्र सिंह रंधावा, दिलबाग सिंह भुसारी, सर्वजीत सिंह कोहली, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, जीएस सलूजा, राजेंद्र सिंह चावला, परमजीत सिंह मन्नी, हरचरण सिंह, बलवीर सिंह सलूजा, रत्नाकर सिंह, अरविंदर सिंह सब्बरवाल, रिंकी सरना, नवल भाटिया, प्रतिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रकाश पर्व पर हमारी परमात्मा से यही कामना है, कि हम सभी मिल जुल कर रहें और देश की खुशहाली में योगदान दें।
रचना चढ्ढा, श्रद्धालु
गुरु नानक देव जी के 550 वां प्रकाश पर्व को हम सभी उत्साह से मना रहे हैं। उनके संदेशों को आत्मसात कर रहे हैं।
परमजीत कौर कोहली, श्रद्धालु
गुरु नानक देव जी ने बालिका शिक्षा और उनके अधिकारों पर जोर दिया था। आज उनके संदेशों को पूरा विश्व मान रहा है।
हश्मित कौर सरना, श्रद्धालु
गुरु नानक देव जी ने विश्व के कई देशों का भ्रमण किया था। उन्होंने सभी से कहा कि परमात्मा एक है और आपस में प्रेम से रहो।
रवनीत कौर श्रद्धालु
गुरु नानक देव जी ने महिलाओं के अधिकार पर बल दिया और समानता का संदेश देते हुए सत्य की भी खोज की।
आशा सुंदरानी श्रद्धालु
नगर कीर्तन में सभी धर्मों के लोगों ने सहभागिता की है और सभी ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया है।
सर्वजीत सिंह कोहली प्रधान गुरुद्वारा झोकनबाग
प्रकाश पर्व को लेकर घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। पूरा समाज उत्सव के रंग में है। सभी हर्ष में विभोर है।
प्रतिपाल सिंह भुसारी श्रद्धालु
हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं, जो गुरु नानक देव जी के 550 वां प्रकाश पर्व को मनाने, देखने और सेवा का अवसर पा रहे हैं।
चंद्र प्रकाश नैनवानी श्रद्धालु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें