फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा घर में तब्दील हो गया गुलाम गौस खां पार्क का मुख्य द्वार

विज्ञापन
कचरा घर में तब्दील हुआ गुलाम गौस खा पार्क का मुख्य द्वार खबर के साथ मुख्य द्वारा पर फैला कचरा
विज्ञापन
झांसी। महानगर के बाहर दतिया गेट स्थित गुलाम गौस खां पार्क के गेट पर स्थानीय लोगों के अलावा नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा कचरा डाला जा रहा है। इस कारण मुख्य द्वार कचरा घर में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन

गुलाम गौस खां पार्क पहले नगर निगम की खंती था, जहां पर पूरे शहर का कचरा डाला जाता था। बाद में तत्कालीन नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के आगमन पर इस जगह को गुलाम गौस खां पार्क के तौर पर विकसित किया गया। पार्क में हरियाली के लिए पेड़- पौधों को लगाया गया था। टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाया गया था। पार्क के प्रवेश के लिए दो गेटों का निर्माण कराया था। लेकिन, पार्क की बाउंड्रीवाल नहीं बनने के कारण और देखरेख के अभाव में पार्क उजड़ गया है। इसकी नियमित देखभाल नहीं हो रही है। इस कारण पार्क बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय निवासी और नगर निगम कर्मचारी भी मुख्य गेट पर कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी हो रही है और आसपास बदबू फैल रही है। इस कारण पार्क के पास निवास करने वालों को भारी असुविधा हो रही है। लोगों ने नगर निगम से कचरा साफ कराने की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें