फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: खुद को गोली मारकर आत्महत्या के प्रयास में जीआरपी दरोगा बर्खास्त

Fri, 12 Feb 2021 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना जीआरपी में तैनात एक दरोगा को तीन वर्ष पूर्व सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के प्रयास के मामले में डीआईजी रेलवे ने बर्खास्त कर दिया है। दरोगा के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के मामले में थाना जीआरपी उरई में मुकदमा दर्ज किया गया था। विभागीय जांच में सत्यता पाए जाने पर अब कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जीआरपी में तैनात एसआई कानपुर निवासी मोहित द्विवेदी कुछ समय पूूर्व स्थानांतरित होकर ललितपुर आए थे। वर्ष 2018 में किसी वजह से उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस मामले में जीआरपी उरई में दरोगा के खिलाफ धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विभागीय जांच चल रही थी। जांच में मामले में सत्यता पाए जाने पर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीआईजी रेलवे लखनऊ ने दरोगा की सेवाएं समाप्त करते हुए बर्खास्त कर दिया है। सर्विस बुक में दरोगा का पता ग्राम बरेठी कला थाना चिल्ला जिला बांदा लिखा है।

एसआई मोहित द्विवेदी द्वारा जीआरपी उरई में तैनाती के दौरान किन्हीं कारणों से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इन पर मुकदमा दर्ज करने के बाद विभागीय जांच चल रही थी। जांच पूरी होने पर डीआईजी रेलवे लखनऊ ने एसआई को बर्खास्त कर दिया है। दरोगा किन्हीं कारणों से तनाव में रहता था, इसी के चलते उसने खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नईम खां मंसूरी, सीओ जीआरपी रेलवे, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें