फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ तक पहुंची लिपिक परीक्षा का पर्चा लीक होने की शिकायत , अभ्यर्थियों ने परीक्षा निरस्त कराने की मांग की

Fri, 12 Feb 2021 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
रेलवे में सीनियर लिपिक पद के लिए हुई परीक्षा का पर्चा लीक होने का मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। अभ्यर्थियों ने पीएम समेत रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत करते हुए परीक्षा निरस्त कराने की मांग की है। साथ ही, पर्चा लीक कराने में रेलवे के एक अधिकारी पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, डीआरएम कार्यालय में 31 जनवरी को सीनियर क्लर्क पर्सनल की परीक्षा का आयोजन कराया गया था। मामले में अभ्यर्थियों ने पर्चा लीक होने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों ने शिकायती पत्र में कहा हैै कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक कर दिया गया। जिसे मंडल के कर्मचारियों को दो-दो लाख रुपये में बेचा गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पर्चे को झांसी में तैनात रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने लीक कर अपने अर्धनिर्मित मकान से अभ्यर्थियों को बेचा है।

उनका कहना है कि पर्चा लीक होने से तमाम अभ्यर्थी योग्यता के अनुसार अंक प्राप्त नहीं कर सके। अभ्यर्थियों ने पीएम, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से शिकायत करते हुए परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की है। मांग करने वालों में संकल्प सिंह, प्रतिमा शर्मा, आनंद गुप्ता, देशराज समेत तमाम अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


बदले हुए नंबर से चलेंगीं ट्रेनें
रेलवे ने कुछ ट्रेनों के नंबर में परिवर्तन किया है। गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से नए नंबर 02103 से संचालित की जाएगी। वहीं गाडी संख्या 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 12 अप्रैल से गोरखपुर से नए नंबर 02104 से संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 01015 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल 11 अप्रैल से गोरखपुर से नए नंबर 02538 से संचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 01016 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल 11 अप्रैल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से नए नंबर 02537 से संचालित की जाएगी।

ये निरस्त रहेंगी
लखनऊ मंडल के उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 09306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 14 फरवरी और 21 फरवरी को, गाड़ी संख्या 09305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या स्पेशल ट्रेन 18 फरवरी, गाड़ी संख्या 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-प्रतापगढ़ जंक्शन ट्रेन 14 फरवरी, 16 फरवरी, 21 फरवरी, 01074 प्रतापगढ़ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन 16 फरवरी, 18 फरवरी और 23 फरवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें