फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी कर्मियों ने सीखीं विवेचना की नई विधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीआरपी लाइन में ‘जीआरपी की विवेचना में उत्कृष्टता’ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हो गया। सेमिनार में प्रतिभागियों ने विवेचना की आधुनिक विधियों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे) मोहम्मद इमरान ने कहा कि वर्तमान में अपराधी सूचना प्रौद्योगिकी के नए नए तरीकों का सहारा लेकर अपराध कर रहे हैं। नई सूचना प्रौद्योगिकी से हमें अपराधों का अनावरण करने में सफलता मिलती है। इससे देश व समाज में पुलिस की छवि बेहतर बनती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सीडीआर डाटा ऐनालिसिस, विधि- विज्ञान, रेलवे के साथ विवेचानाओं में समन्वय स्थापित करने, विवेचना की चेक लिस्ट तैयार करना आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कौशल मूल्यांकन के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें आगरा अनुभाग में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने प्रथम, उपनिरीक्षक मुकेश तोमर ने दूसरा व प्रयागराज में तैनात नेत्रपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। सेमिनार में झांसी, आगरा व प्रयागराज अनुभाग के 27 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नई खान मंसूरी, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें