अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ के दरम्यान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जीआरपी ने झांसी रेल मंडल के आठ स्टेशनों पर अस्थायी पुलिस चौकी बना दीं हैं। इसके अलावा महाकुंभ के दौरान चलने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों में सुरक्षा दस्ते की ड्यूटियां भी आवंटित कर दीं गईं हैं।
झांसी रेल मंडल के आठ स्टेशन कुलपहाड़, घाटमपुर, राघौर, बरुआ सुमेरपुर, शिवरामपुर, भरतकूप, दहलपुरवा और बबीना में जीआरपी ने अस्थायी पुलिस चौकी शुरू कर दीं हैं। प्रत्येक चौकी में एक दरोगा, चार सिपाही और एक होमगार्ड की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा कुंभ के दौरान रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज के लिए 45 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों में सुरक्षा दस्ता चलाया जाएगा।
महाकुंभ के दरम्यान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल ट्रेनें सुरक्षा दस्तों के साथ चलेंगी। इसके अलावा छोटे स्टेशनों पर अस्थायी चौकी भी बना दी गईं हैं। - विपुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।