संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जीआरपी ने गश्त के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर हरियाणा मार्का की 30 शराब की बोतलें बरामद कीं। तीनों शराब तस्कर बैग लेकर भोपाल एंड पर काठ के पुल से नगरा जाने जा रहे थे। वे पिट्ठू बैग लिए हुए थे। होमगार्ड भर्ती की परीक्षा के लिए स्टेशन पर तैनात पुलिस को देख तीनों भोपाल एंड पर बने काठ के पुल के ऊपर नगरा जाने के लिए ढलान से उतरने लगे। पुलिस को संदेह हुआ कि उक्त युवक परीक्षार्थी नहीं हैं। बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर हरियाणा मार्का की 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए शराब तस्कर मथुरा के बलदेव थाना निवासी मनोज कुमार और हरियाणा के थाना डबुआ जिला फरीदाबाद के रहने वाले दीपक व हरजिंदर सिंह है।
जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपक को इससे पहले कोसीकला मथुरा में शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। तीनों सस्ते दामों में शराब खरीदकर यूपी में महंगे दामाें में बेचने आए थे।