फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के ब्वॉयज छात्रावास में नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके पहले पुलिस सभी के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, महोबा के जिला कबरई के छानी कला निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना वजीरगंज अंतर्गत मोहल्ला पाठकपुरवा निवासी शैलेंद्र नाथ पाठक, थाना टहरौली के खिल्लावारी गांव निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी व मऊरानीपुर के रानीपुर अंतर्गत रौनयापुरा मोहल्ला निवासी मोनू पार्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना के बाद करीब दो माह बाद सीपरी पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में हैं। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें